बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल 2024 के 10वें मैच बेशक कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को हरा दिया लेकिन इस मैच में विराट कोहली ने अपनी बल्लेबाजी से एक बार फिर फैंस का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कोहली की शानदार नाबाद 83 रनों की पारी के चलते ही आरसीबी की टीम 182/6 के प्रतिस्पर्धी स्कोर तक पहुंच तक पहुंचा पाई लेकिन केकेआर के लिए ये स्कोर काफी कम बन गया।

Advertisement

इस मैच में 83 रन बनाने के साथ ही विराट ने एक बार फिर से ऑरेंज कैप पर कब्ज़ा कर लिया। इस समय आईपीएल 2024 में विराट कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं। पहली पारी के ब्रेक के दौरान उनके साथी कैमरून ग्रीन ने उन्हें ऑरेंज कैप दी लेकिन इसी दौरान एक मज़ेदार घटना भी घटित हुई जिसे देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

Advertisement

दरअसल, हुआ ये कि कैमरून ग्रीन का इंटरव्यू चल रहा था और विराट ने उनसे ऑरेंज कैप लेने के साथ ही माइक भी ले लिया और ग्रीन उस फ्रेम से बाहर चले गए लेकिन जैसे ही कोहली को ये पता चला कि उनका इंटरव्यू शेड्यूल ही नहीं था बल्कि ग्रीन का इंटरव्यू चल रहा था और उन्होंने गलती से उनका इंटरव्यू हाईजैक कर लिया। ये एहसास होते ही विराट कोहली की हंसी छूट गई और इस घटना का वीडियो वायरल हो गया।

 

Also Read: Live Score

वहीं, इस मैच की बात करें तो कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 7 विकेट से हराकर पॉइंट्स टेबल में भी उथल-पुथल मचा दी। ये केकेआर की दो मैच में लगातार दूसरी जीत और टीम पॉइंट्स टेबल में राजस्थान रॉयल्स को पछाड़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। केकेआर का नेट रनरेट +1.047 है। राजस्थान एक पायदान खिसककर तीसरे स्थान पर आ गई है। वहीं, तीन मैच में आरसीबी को दूसरी हार मिली है और उसका नेट रनरेट -0.711 हो गया है। हार के बावजूद भी टीम टेबल में छठे नंबर पर बनी हुई है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार