18 जनवरी।  बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों के सामूहिक प्रदर्शन के दम पर भारत ने शुक्रवार को यहां सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मैच में आस्ट्रेलिया को 36 रनों से हरा दिया।

Advertisement

भारत को पहले वनडे में आस्ट्रेलिया के हाथों 10 विकेटों के करारी हार का सामना करना पड़ा था और अब उसने दूसरा वनडे जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली है। दोनों टीमों के बीच तीसरा और निर्णायक वनडे रविवार को बेंगलुरू में खेला जाएगा।

Advertisement

लोकेश राहुल को उनकी शानदारी पारी के लिए मैन आफ द मैच का पुरस्कार मिला। आपको बता दें कि पूरे मैच में जहां शिखर धवन फील्डिंग करने नहीं आए थे तो वहीं दूसरी ओर रोहित शर्मा भी मैच के आखिरी में चोटिल हो गए।

ऑस्ट्रेलियाई पारी के 43वें ओवर के दौरान फील्डिंग के दौरान ड्राइव लगाकर गेंद को रोकने के क्रम में रोहित शर्मा अपने कंधे को चोटिल कर बैठे जिसके बाद से रोहित पूरे मैच में मैदान से बाहर रहे। 

मैच के बाद कप्तान विराट कोहली से जब रोहित शर्मा की चोट को लेकर सवाल पूछा गया तो, उन्होंने बताया कि रोहित की चोट ज्यादा गंभीर नहीं है। कोहली ने कहा कि रोहित आखिरी वनडे मैच खेलेंगे। विराट कोहली ने कहा कि चोट ज्यादा गंभीर नहीं है और ना ही कंधे में कोई फ्रेंक्चर हैं। ऐसे में हिट मैन 19 जनवरी को निर्णायक वनडे मैच खेलेंगे।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार