SA vs IND 2021-22: भारत साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मुकाबला खेला जा रहा है, जहां भारतीय टीम के सबसे बढ़िया बल्लेबाज विराट कोहली को निराशा हाथ लगी है। दरअसल कोहली सीरीज के दूसरे मैच में साउथ अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज की बॉल पर शून्य पर आउट हो गए, जिसके कारण उनकी इनिंग शुरू होते ही खत्म हो गई। यहीं वजह भी है जिसके कारण कोहली काफी निराश नज़र आए और उनका निराश चेहरा कैमरे में कैद हो गई। 

Advertisement

मैच के 13वें ओवर में केशव महाराज ने विराट को अपने स्पिन के जाल में फंसाया और कप्तान टेम्बा बावुमा के हाथों कैच करवाकर पेवेलियन की तरफ वापस लौटने को मजबूर कर दिया। ये विराट के वनडे करियर का ऐसा पहला मौका था जब वो किसी स्पिन गेंदबाज के खिलाफ शू्न्य पर आउट हुए हो। विराट इससे पहले अपने वनडे करियर में खेले 450 मैच में सिर्फ 14 बार ही बिना खाते खोले पेवेलियन लौटे थे।

Advertisement

बता दें कि पिछले मैच में विराट कोहली ने 51 रनों की पारी खेली थी, जिसके दौरान वो काफी संभलकर खेलते नज़र आए थे। उन्होंने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान सिर्फ तीन चौके ही लगाए थे।  

मैच में टॉस जीतकर भारतीय कप्तान केएल राहुल ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, जिसके बाद केएल राहुल और शिखर धवन ने टीम को अच्छी शुरूआत दिलावाई थी। लेकिन 63 रनों के स्कोर पर शिखर धवन के आउट होने के बाद टीम के स्कोर में सिर्फ एक रन ही जुड़ा था कि विराट भी आउट हो गए। हालांकि केएल राहुल (55) और पंत(85) की पारियों के बदौलत टीम का स्कोर 36 ओवरों तक 4 विकेटों के नुकसान पर 203 रन हो चुका है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार