18 अक्टूबर। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने बीसीसीआई से विदेशी  दौरे पर वाइफ को साथ रखने की अनुमती मांगी थी। 

Advertisement

अब बीसीसीआई ने विराट कोहली के उस दरख्वास्त पर अपना फैसला सुना दिया है। बीसीसीआई ने पहले 10 दिन को छोड़कर बाकी पूरे दौरे पर पत्‍नी और गर्लफ्रेंड्स के साथ खिलाड़ियों को रहने की इजाजत दे दी है। ये हैं टीम इंडिया के क्रिकेटर्स की खूबसूरत वाइफ्स,देखें PICS 

Advertisement

गौरतलब है कि भारत की टीम को नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने जाना है। ऐसे में कोहली ने बीसीसीआई से वाइफ को साथ रखने को लेकर अपनी बात कही था। 

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट में बोर्ड वाइफ को विदेशी दौरे पर रखने की अनुमती खिलाड़ियों को देती है।

हालांकि अभी इस बारे में बीसीसीआई ने ऑफिशियली कोई ऐलान नहीं किया है लेकिन खबरों की मानें तो 10 दिन वाले सुझाव पर अमल किया जा रहा है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार