मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के युवा बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) ने कहा है कि जब भी उनसे कहा जाएगा वह पारी की शुरूआत करने के लिए तैयार हैं। ईशान ने कहा कि भारतीय कप्तान विराट कोहली से मिली प्रेरणा से उन्हें शीर्ष क्रम पर बल्लेबाजी करने में आसानी हो रही है।

Advertisement

ईशान ने शुक्रवार को आईपीएल 2021 के मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 32 गेंदों पर 84 रन बनाए और टीम को 235 रनों के मजबूत स्कोर पर पहुंचाने में अहम योगदान दिया।

Advertisement

हालांकि, हैदराबाद के खिलाफ मिली जीत भी मुंबई को प्लेऑफ तक नहीं पहुंचा सकी और नेट रन रेट के आधार पर मुंबई का सफर ग्रुप चरण में ही थम गया।

ओपनिंग की भूमिका पर ईशान ने कहा, "मैं एक समय पर एक ही प्वाइंट पर ध्यान दे रहा था। मुझे ओपन करना पसंद है और यही कोहली भाई ने कहा था। उन्होंने कहा था कि आपको ओपनर के तौर पर चुना गया है और तुम्हें इसके लिए तैयार रहना है।"

उन्होंने कहा, "रन बनाना मेरे और टीम के लिए अच्छा है। मैं वर्ल्ड कप से पहले अच्छा टच देना चाहता था। मैं सकारात्मक था और हमारा लक्ष्य 250-260 रन बनाने का था।"

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार