20 मई, जयपुर (CRICKETNMORE)। अपने आखिरी मैच में राजस्थान रॉल्स के खिलाफ 30 रन के हार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का सफर आईपीएल 2018 में खत्म हुआ।

Advertisement

आईपीएल 2018 में आरसीबी की टीम 14 मैच में केवल 6 मैच ही जीत सकी जिसके कारण प्लेऑफ की रेस में शामिल नहीं हो सकी।  एबी डी विलियर्स की वाइफ हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS

Advertisement

आरसीबी की टीम आईपीएल 2018 में छठे नंबर पर रही। आईपीएल से बाहर होने के बाद विराट कोहली ने एक खास मैसेज अपने फैन्स को किया है।

इस मैसेज में विराट कोहली अपनी फिटनेस को लेकर बात कर रहे हैं और फैन्स को भी फिट रहने की सलाह दे रहे हैं। विराट ने अपने फैन्स को आज रात के मैच के दौरान एक खास मैसेज देने की बात भी कर रहे हैं। 

अब विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर जून में दिखेंगे जब काउंटी क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखाएंगे।

विराट कोहली ने आईपीएल 2018 में 14 मैच खेलकर 530 रन बनाए। कोहली ने आईपीएल 2018 में 4 अर्धशतक जमाने का कमाल किया। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आखिरी लीग मैच में कोहली केवल 4 रन बनाकर ही आउट हुए। कोहली का जल्द आउट होने हार की अहम वजह साबित हुई।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार