India vs England: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को अक्सर युवा खिलाड़ियों को मोटिवेट करते हुए देखा जाता है। इस बीच विराट कोहली की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। विराट कोहली टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को बल्लेबाजी की टिप्स देते हुए नजर आ रहे हैं।

Advertisement

तस्वीर में साफ नजर आ रहा है कि पृथ्वी शॉ अपने कप्तान की बातों को बड़े ध्यान से सुन रहे हैं। हालांकि, इस तस्वीर के सामने के बाद यूजर्स पृथ्वी शॉ को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने शॉ को ट्रोल करते हुए लिखा, 'विराट कोहली टिक-टॉक स्टार के साथ अपना वक्त बरबाद कर रहा है।'

Advertisement

वहीं अन्य यूजर भी कमेंट के माध्यम से पृथ्वी शॉ को ट्रोल कर रहे हैं। वहीं अगर ओवल टेस्ट मैच की बात करें तो पहली पारी में 99 रनों से पिछड़ने के बावजूद टीम इंडिया ने दूसरी पारी में शानदार वापसी की। रोहित शर्मा के 127 रनों की बदौलत भारत ने अपनी दूसरी पारी में 466 रन बनाए थे।

रोहित शर्मा के अलावा चेतेश्वर पुजारा ने भी शानदार 61 रनों की पारी खेली थी। इस टेस्ट को जीतने के लिए इंग्लैंड को 368 रनों की दरकार है। खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड की टीम ने  2 विकेट के नुकसान पर 131 रन बना लिए हैं। फिलहाल जो रूट और हसीब हमीद  क्रीज पर मौजूद हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार