25 फरवरी। ग्लेन मैक्सवेल (56) की अर्धशतकीय पारी के दम पर आस्ट्रेलिया ने रविवार को यहां डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 रोमांचक मैच में भारत को तीन विकेट से हरा दिया।

Advertisement

जून-2016 के बाद से पहली बार भारत को लगातार दो टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, अपने घर में भारत की आठ मैचों में यह पहली हार है।

Advertisement

गौरतलब है कि आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए 14 रनों की दरकार थी जिसे ऑस्ट्रेलियाई टीम ने आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया।

इस मैच में  नाथन कोल्टर नाइल को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।  नाथन कोल्टर नाइल  ने 3 विकेट चटकाए थे जिसके कारण भारतीय टीम के शुरूआती विकेट बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाए।

वहीं इस मैच में विराट कोहली और रोहित शर्मा का एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है।

आपको बता दें कि इस वीडियो में विराट कोहली गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से बात रहे हैं और उन्हें रणनीति समझाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन वहीं दूसरी ओर रोहित शर्मा जो अपनी राय देने के लिए दोनों के पास आए थे इस वीडियो में ऐसा लग रहा है कि रोहित शर्मा की बात को कोहली और जसप्रीत बुमराह नजरअंदाज कर रहे हैं।

Advertisement

देखिए

 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार