टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने के बाद साउथ अफ्रीका टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। टीम के युवा ऑलराउंडर ईथन बॉश हैमस्ट्रिंग चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह टीम में वियान मुल्डर को शामिल किया गया है। यह सीरीज 15 मार्च से न्यूजीलैंड में खेली जाएगी।

Advertisement

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हार के बाद टूर्नामेंट से बाहर होने के तुरंत बाद साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। टीम के 27 वर्षीय ऑलराउंडर ईथन बॉश चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। बॉश को हैमस्ट्रिंग में चोट लगी है, जिसकी वजह से उन्हें सीरीज शुरू होने से पहले ही टीम से बाहर होना पड़ा है।

Advertisement

बॉश की जगह साउथ अफ्रीका की 15 सदस्यीय टीम में ऑलराउंडर वियान मुल्डर को शामिल किया गया है। मुल्डर साउथ अफ्रीका के लिए 11 टी20  मैच खेल चुके हैं। उन्होंने आखिरी बार सितंबर 2024 में आयरलैंड के खिलाफ टी20 मैच खेला था।

ईथन बॉश की बात करें तो उन्होंने अब तक साउथ अफ्रीका के लिए केवल एक इंटरनेशल मैच ही खेला है, जो एक साल पहले खेला गया वनडे मुकाबला था। न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए काफी अहम माना जा रहा था, क्योंकि इस सीरीज में उनके टी20 इंटरनेशल में डेब्यू की उम्मीद जताई जा रही थी। हालांकि चोट के चलते अब उन्हें इस मौके से हाथ धोना पड़ा है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ इस टी20 सीरीज में साउथ अफ्रीका की कप्तानी केशव महाराज करेंगे। पांच मैचों की यह सीरीज 15 मार्च से माउंट माउंगानुई में शुरू होगी। इसके बाद दूसरा मैच 17 मार्च को हैमिल्टन, तीसरा 20 मार्च को ऑकलैंड, चौथा 22 मार्च को वेलिंग्टन और पांचवां व अंतिम मुकाबला 25 मार्च को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा।

Also Read: LIVE Cricket Score

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की टीम:
केशव महाराज (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, वियान मुल्डर, जेराल्ड कोएट्ज़ी, टोनी डी जोरज़ी, कॉनर एस्टरहुइज़ेन, डायन फॉरेस्टर, जॉर्डन हर्मन, रुबिन हर्मन, जॉर्ज लिंडे, नक़ोबानी मोकॉएना, एंडिले सिमेलाने, लुथो सिपामला, प्रेनेलन सुब्रायेन और जेसन स्मिथ।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार