भारतीय क्रिकेट टीम के सुपरस्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली अक्सर कुछ ऐसा कर देते हैं जिससे फैंस उनके और भी दीवाने बन जाते हैं और इस बार भी कोहली ने कुछ ऐसा ही किया है। दिल्ली के लिए रणजी मैच खेलने के बाद कोहली गुरुग्राम में अपने घर पर कुछ दिन बितान के लिए पहुंचे थे लेकिन जैसे ही ये खबर उनके कुछ फैंस को पता चली तो वो पूरी रात उनके गुरुग्राम वाले घर के बाहर उनके ऑटोग्राफ के लिए खड़े रहे।

Advertisement

आखिरकार कोहली ने भी बड़ा दिल दिखाते हुए इन फैंस को अपने घर के अंदर बुलाया और उन्हें ऑटोग्राफ देकर उन फैंस का दिन बना दिया। गुरुग्राम में उनके घर के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा हुए पड़े थे और ये फैंस अपने पसंदीदा क्रिकेटर की एक झलक पाने के लिए घंटों इंतजार कर रहे थे। कुछ फैंस तो उन्हें देखने की उम्मीद में देर रात तक भी रुके रहे।

Advertisement

इस समय कोहली की इन फैंस के साथ मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं और फैंस कोहली के इस जेस्चर के लिए उनकी तारीफ भी कर रहे हैं। आपको बता दें कि कोहली ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के निर्देश के बाद 12 साल से अधिक समय के बाद दिल्ली के लिए अपना पहला रणजी ट्रॉफी मैच कुछ दिन पहले खेला।

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में उन्हें खेलते हुए देखने के लिए हज़ारों प्रशंसक उमड़ पड़े। हालांकि, घरेलू क्रिकेट में उनकी वापसी उम्मीद के मुताबिक सफल नहीं रही और उन्होंने पहली पारी में 15 गेंदों पर सिर्फ़ 6 रन बनाए। रणजी मैच में कम स्कोर के बावजूद, कोहली अब इंग्लैंड के खिलाफ़ भारत की घरेलू सीरीज़ पर ध्यान केंद्रित करेंगे। दुबई में होने वाली ICC चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत की तैयारी के लिए उनका फ़ॉर्म काफ़ी अहम होगा। इससे पहले दो बार टूर्नामेंट जीत चुका भारत ऐतिहासिक तीसरा खिताब जीतने का लक्ष्य लेकर चल रहा है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार