एजबेस्टन टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार से फैंस काफी निराश हैं। वहीं, कई क्रिकेट पंडित टीम इंडिया की हार पर सवाल उठा रहे हैं। इस मैच में विराट का बल्ला भी नहीं चला और कुछ का मानना है कि यही टीम इंडिया की हार का सबसे बड़ा कारण भी था। पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर दानिश कनेरिया ने तो यहां तक कह दिया कि विराट अब टीम पर बोझ बनते जा रहे हैं।

Advertisement

कनेरिया ने टीम इंडिया की हार का पोस्मार्टम करते हुए कई पहलूओं पर बात की और कहा कि अब तो तीन साल हो गए हैं लेकिन कोहली के बल्ले से शतक नहीं निकला है। वो टीम इंडिया के सबसे सीनियर खिलाड़ी हैं और अगर वो रन नहीं बनाएंगे तो वो ऐसे ही टीम पर बोझ बने रहेंगे।

Advertisement

अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए कनेरिया ने कहा, 'इस मैच में टीम इंडिया ने भी इंटेट दिखाया, चाहे फिर वो ऋषभ पंत की बात करें या रविंद्र जडेजा की बात करें तो दोनों ने इंटेट दिखाया लेकिन बाकी प्लेयर्स ने क्या किया। वो इंग्लैंड में सिर्फ टूर करने गए थे क्या वो सिर्फ घूमने-फिरने गए थे, ऐसा नहीं होता। अगर टीम के सीनियर खिलाड़ी की बात करें तो विराट कोहली ऐसा खिलाड़ी है जिसके होने से टीम में ज़ान आ जाती है। लेकिन आपको रन भी बनाने होते हैं अगर वो रन नहीं बनाएंगे तो वो टीम पर बोझ बनते जाएंगे।'

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा, 'अब तो तीन साल हो गए हैं, इस टेस्ट मैच में उनसे रनों की उम्मीद थी लेकिन इस मैच में भी रन नहीं बने। वहीं, जसप्रीत बुमराह की बात करें तो वो पहली बार कप्तानी कर रहे थे इसलिए मैं तो उनकी आलोचना नहीं करुंगा, बाकी करते हैं तो करते रहें।' इतना सब कुछ बोलने के बाद कनेरिया ने ये भी कहा कि इस एकमात्र टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया विराट कोहली को भी कप्तान बना सकती थी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार