भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli 25000 Runs) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार (19 फरवरी) को दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन के खेल के दौरान 25000 इंटरनेशनल रन पूरे कर लिए। नाथन लियोन द्वारा डाले गए पारी के 12वें ओवर की पहली गेंद पर चौका जड़कर कोहली ने 25000 रन के आंकड़े को पार किया। इसके साथ ही कोहली ने वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। कोहली ने दूसरी पारी में 31 गेंदों का सामना करते हुए 20 रन बनाए। पहली पारी में उनके बल्ले से 44 रन आए थे।

Advertisement

ऐसा करने वाले छठे खिलाड़ी

Advertisement

कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में 25000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले भारत के दूसरे और दुनिया के छठे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, कुमार संगाकारा, रिकी पोंटिंग,महेला जयवर्धने और जैक कैलिस जैसे दिग्गजों ने ही ये कारनामा किया था। 

सबसे तेज 25000 रन

कोहली ने सबसे तेज 25000 इंटरनेशनल रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। इसके लिए उन्होंने सिर्फ 549 पारियों खेली। कोहली ने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 577 पारियों में 25000 रन पूरे किए थे। 588 पारियों के साथ ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग में तीसरे स्थान पर हैं। 

इकलौते खिलाड़ी

Advertisement

कोहली दुनिया के इकलौते खिलाड़ी बन गए हैं जिसने 50 से ज्यादा की औसत से 25000 इंटरनेशनल रन बनाए हैं। साथ ही कोहली पहले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 21वीं सदी में डेब्यू कर के 25000 इंटरनेशनल रन बनाए हैं। 

कोहली दूसरी पारी में टॉड मर्फी की गेंद पर विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों स्टंप आउट हुए। कोहली अपने टेस्ट करियर के 106 मैच की 180 पारियों में पहली बार स्टंप आउट हुए हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार