भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज़ आज (12 मार्च) अहमदाबाद में होने जा रहा है। इस टी-20 सीरीज में हमें कई भारतीय ऑलराउंडर्स भी अपना जलवा दिखाते हुए नजर आएंगे। लेकिन अगर आप भारतीय टीम के फैन हैं तो आपको ये जानकर हैरानी होगी कि आईसीसी द्वारा ताज़ा जारी की गई टॉप-50 ऑलराउंडर्स की लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय खिलाड़ी शामिल है।

Advertisement

अगर आप टॉप-50 में मौजूद उस एक भारतीय ऑलराउंडर का नाम सुनेंगे तो शायद आपको यकीन नहीं होगा पर वो ऑलराउंडर कोई और नहीं बल्कि भारतीय कप्तान विराट कोहली हैं।

Advertisement

विराट आईसीसी की ऑलराउंडर्स की लिस्ट में 39वें नंबर पर हैं। ऑलराउंडर्स की सूची मेें भारत के लिए विराट का सबसे आगे (39) होना कहीं न कहीं इस फॉर्मैट में भारत के ऑलराउंडर्स के प्रदर्शन की पोल खोलने के लिए काफी है। अगर विराट के बाद भारतीय ऑलराउंडर की रैंकिंग देखें तो हार्दिक पांड्या 62वें स्थान पर हैं। 

ऐसे में कहीं न कहीं अब वो मौका आ गया है कि भारतीय ऑलराउंडर्स को टी-20 फॉर्मैट में अपनी काबिलियत और प्रदर्शन दोनों के साथ इंसाफ करना होगा। चाहे वो हार्दिक पांड्या हों या रविंद्र जडेजा हों इन दोनों को ही इस फॉर्मैट में अपनी छाप छोड़नी शुरू करनी होगी। तभी ऑलराउंडर्स की सूची में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिलेगा। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार