22 फरवरी, (CRICKETNMORE)। श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टी20 ट्राई सीरीज के लिए एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता वाली सिलेक्शन कमेटी इस सप्ताह के अंत में भारतीय टीम का एलान करेगी। इस सीरीज में कप्तान विराट कोहली समेत कई खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है। 

Advertisement

यह ट्राई सीरीज श्रीलंका की मेजबानी में 6 मार्च से शुरु होगी और इसका फाइनल मुकाबला 18 फरवरी को खेला जाएगा।

Advertisement

साउथ अफ्रीका के दौरे पर सभी मुकाबले खेलने वाले कोहली को इस ट्राई सीरीज में आराम दिया जा सकता है। लेकिन वह छुट्टी लेंगे या नहीं ये फैसला उन्हें ही करना होगा।

 

 बीसीसीआई के अधिकारी ने पीटीआई से बातचीत में कहा. “अगर विराट आराम चाहते हैं तो उन्हें आराम मिलेगा। विराट के मामले में, वही फैसला करेगा कि वह इसके लिए टीम में होना चाहता है या नहीं। लेकिन आप कुछ नहीं कह सकते, वह शायद टी20 सीरीज में खेलना चाहे क्योंकि यह सत्र का अंतिम टूर्नामेंट है। जिसके बाद आईपीएल के शुरु होने से पहले उन्हें आराम के लिए काफी समय मिलेगा।’’

कोहली के अलावा सिलेक्टर्स तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार औऱ जसप्रीत बुमराह को इस सीरीज में आराम देने पर फैसला ले सकते हैं। बता दें ये दोनों खिलाड़ी भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीनों फॉर्मेट मे टीम इंडिया का हिस्सा थे।

बता दें कि अगर भुवनेश्वर कुमार तीसरे टी20 में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होते हैं तो वह इस पूरे दौरे पर 112 ओवर करेंगे। वहीं इस मामले में बुमराह काफी आगे हैं अगर वह आखिरी मैच खेलते हैं तो उनके 166 ओवर हो जाएंगे। 

गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट टीम को 2018-19 के सीजन में 63 इंटरनेशनल मैच खेलने हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट और सिलेक्टर्स इन दोनों की फिटनेस को लेकर कोई खतरा नहीं उठाना चाहेंगे।  

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार