रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ खेले गए आईपीएल 2025 मुकाबले में विराट कोहली ने शानदार पारी खेली, लेकिन मैच के दौरान उनका गुस्सा भी देखने को मिला। मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में कोहली ने बल्ले से जलवा तो बिखेरा ही, साथ ही एक मौके पर साथी खिलाड़ी राजत पाटीदार पर जमकर बरसे भी।

Advertisement

हुआ यूं कि 16वें ओवर की चौथी गेंद पर अर्शदीप सिंह की बॉल को कोहली ने लेग साइड में खेला और तुरंत दो रन के लिए कॉल किया। हालांकि, कप्तान राजत पाटीदार दूसरा रन लेने में हिचकिचा गए, जिससे दोनों खिलाड़ियों के बीच बड़ा मिक्सअप हो गया। गनीमत रही कि गेंदबाज के छोर पर थ्रो थोड़ा खराब रहा और पाटीदार रनआउट होने से बच गए।

Advertisement

मगर विराट कोहली अपने इमोशंस पर काबू नहीं रख सके और मैदान पर ही पाटीदार को जोर से डांटते हुए कह दिया – "It was a loud call" (मैंने जोर से आवाज लगाई थी)। कोहली का ये गुस्सा कैमरे में भी कैद हो गया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यहां देखिए VIDEO:

हालांकि गुस्से के बावजूद विराट कोहली ने अपनी ज़िम्मेदारी निभाई और टीम को जीत दिलाकर ही वापस लौटे।

मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 157 रन बनाए। टीम के लिए प्रभसिमरन सिंह ने सबसे तेज पारी खेलते हुए 17 गेंदों में 33 रन बनाए। वहीं, शशांक सिंह ने संभलकर बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों में नाबाद 31 रन बनाए। जोश इंग्लिस ने भी 17 गेंदों में 29 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाजों में सुयश शर्मा और क्रुणाल पंड्या ने 2-2 विकेट चटकाए, जबकि रोमारियो शेफर्ड को 1 विकेट मिला।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और फिलिप सॉल्ट सिर्फ 1 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने मिलकर पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 103 रनों की अहम साझेदारी की। पडिक्कल ने 35 गेंदों में 61 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। विराट कोहली ने पूरी जिम्मेदारी के साथ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 54 गेंदों में नाबाद 73 रन बनाए और अपनी टीम को जीत दिलाई। आरसीबी ने 18.5 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। पंजाब किंग्स के लिए अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बरार और युजवेंद्र चहल ने 1-1 विकेट लिया।

इस जीत के साथ आरसीबी ने आठ मैचों में पांचवीं जीत हासिल कर ली है और टीम अब 10 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, पंजाब किंग्स को अपनी तीसरी हार झेलनी पड़ी और वह चौथे स्थान पर खिसक गई है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार