आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की लगातार दो मैचों में हारने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) निराश है। वहीं, इस टूर्नामेंट में अगर भारतीय टीम सेमीफाइनल में जगह बनाने में असफल होती है, तो विराट कोहली अपनी वनडे कप्तानी भी खो सकते हैं।

Advertisement

कोहली ने पहले की घोषणा की हुई है कि इस टी-20 वर्ल्ड कप के बाद वह कप्तान के पद से हट जाएंगे। हालांकि, यूएई में भारत के खराब प्रदर्शन के बाद सवाल उठने लगे है कि क्या उन्हें वनडे मैचों में कप्तान बने रहना चाहिए या नहीं?

Advertisement

सूत्रों के अनुसार, बीसीसीआई की तरफ से इस पर फिलहाल कोई जवाब नहीं आया है।

सूत्र ने कहा,फिलहाल बोर्ड नाखुश है और अब उनकी (विराट) वनडे में कप्तान बने रहे पर भी संदेह होने लगा है। लेकिन टूर्नामेंट में अभी तीन मैच बाकी हैं। इनमें भारत किसी भी तरह से क्वालीफाई करने में कायमाब हो जाता है तो परिदृश्य बदल सकता है।

रोहित शर्मा को जिम्मेदारी दी जाने को लेकर अधिकारी ने कहा, अभी किसी का नाम लेना जल्दबाजी होगी, टी-20 वर्ल्ड कप को खत्म होने दें। राहुल द्रविड़ भी जल्द ही मुख्य कोच के रूप में टीम में शामिल हो सकते हैं। इस पर उनसे भी चर्चा की जाएगी।

कप्तान के रूप में रोहित या कोई और, या विराट जारी रखेंगे, इस पर बाद में निर्णय लिया जाएगा। संभावना है कि भारत को टी-20 और वनडे प्रारूप के लिए एक अलग कप्तान मिल सकता है।

Advertisement

कोहली ने अब तक चार आईसीसी टूर्नामेंटों में कप्तानी की है, 2017 चैंपियंस ट्रॉफी, 2019 वर्ल्ड कप, वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) और मौजूदा टी-20 वर्ल्ड कप। इन सभी बड़े प्रतिस्पर्धाओं में भारत एक भी खिताब जीतने में असफल रहा।

इससे पहले, भारत 2013 में इंग्लैंड में आयोजित चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब को अपने नाम किया था। उस समय टीम के कप्तान धोनी थे। इसके बाद किसी भी आईसीसी के आयोजनों में कोई भी खिताब नहीं जीत पाया है।

क्या भारत टी-20 वर्ल्ड कप में क्वालीफाई करेगा :

Advertisement

टूर्नामेंट में भारत अब आठ अंकों तक नहीं पहुंच सकता है, वहीं, अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड को आठ अंक मिल सकते हैं, बशर्ते ग्रुप 2 में कोई बड़ा उलटफेर न हो। 7 नवंबर को होने वाले अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मैच अहम होगा।

भारत को अपने अगले तीनों मैच जीतने होंगे और इन टीमों को बड़े अंतर से हराना होगा। क्योंकि इस समय भारत का नेट रन रेट -1.609 पर है। वहीं, न्यूजीलैंड को नामीबिया या स्कॉटलैंड में से किसी एक से हारना होगा क्योंकि अगर ऐसा होता है तो कोहली की टीम को फायदा मिलेगा>

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार