रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच के बाद कुछ ऐसा किया जिसने फैंस को एक बार फिर से उनका दीवाना बना दिया। दरअसल, मैच के बाद विराट चोटिल ऋषभ पंत से मिलने उनके ड्रेसिंग रूम में पहुंचे और उनका हालचाल लिया। आरसीबी के खिलाफ मैच में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत चोटिल होकर मैदान छोड़ गए थे।

Advertisement

लखनऊ की बल्लेबाजी के दौरान जोश हेजलवुड की तेज़ गेंद उनकी कोहनी पर जा लगी, जिसके बाद वो काफी दर्द में नजर आए। जिसके चलते उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर जाना पड़ा। ये घटना पारी के पांचवें ओवर में हुई, जब पंत बल्लेबाज़ी कर रहे थे और सामने थे ऑस्ट्रेलियाई तेज़ गेंदबाज़ जोश हेजलवुड। हेजलवुड ने एक तेज़ शॉर्ट गेंद डाली, जिस पर पंत आक्रामक शॉट खेलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन गेंद सीधे उनके बाएं हाथ की कोहनी पर जा लगी।

Advertisement

गेंद लगते ही पंत दर्द से कराहते नजर आए और तुरंत ही अपनी कोहनी पकड़ ली। वो क्रीज पर असहज दिख रहे थे और साफ लग रहा था कि चोट गंभीर हो सकती है। अगली ही गेंद पर पंत ने फिर से बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन वो पूरी तरह सहज नहीं थे और गेंद को मिस कर गए। इसके बाद टीम का फिजियो तुरंत मैदान पर आया और पंत की जांच की।

Also Read: LIVE Cricket Score

स्थिति को देखते हुए आखिरकार पंत ने मैदान छोड़ने का फैसला किया और 3 गेंदें खेल बिना खाते खोले रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर चले गए। मैदान से बाहर जाते समय वो काफी भावुक नजर आए और ऐसा लग रहा था कि उनकी आंखों में आंसू भी आ गए थे। इस दौरान जोश हेजलवुड भी उनके पास गए और उनका हौसला बढ़ाते हुए पीठ थपथपाई।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार