India vs Pakistan Champions Trophy 2025: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) के पास रविवार (23 फरवरी) को पाकिस्तान के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मुकाबले में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।

Advertisement

बांग्लादेश के खिलाफ हुए पहले मैच में कोहली बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे थे औऱ 38 गेंदों में 22 रन बना पाए थे। 

Advertisement

14000 वनडे इंटरनेशनल रन

कोहली ने अभी तक खेले गए 298 वनडे मैच की 286 पारियों मे13985 रन बनाए हैं। 15 रन बनाते ही वह इस फॉर्मेट में 14000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। अभी तक सचिन तेंदुलकर (18426 रन) औऱ कुमार संगाकारा (14234 रन) ने ही यह कारनामा किया है। 

वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के करीब

कोहली के नाम सबसे तेज 14000 वनडे रन बनाने का मौका होगा। फिलहाल यह रिकॉर्ड तेंदुलकर के नाम है, जिन्होंने साल 2006 में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में अपनी 350वीं पारी में यह मुकाम हासिल किया था। 

Advertisement

रिकी पोंटिंग को पछाड़ने का मौका

कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 546 मैच की 613 पारियों में 27403 रन बनाए हैं। अगर वह 81 रन बना लेते हैं तो इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में रिकी पोंटिंग को पछाड़कर तीसरे नंबर पर आ जाएंगे। पोंटिंग के नाम 560 मैच की 668 पारियों में 27483 रन दर्ज है। सचिन तेंदुलकर (34357) पहले और कुमार संगाकारा (28016) दूसरे नंबर पर हैं। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

गौरतलब है कि पहले मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 4 विकेट से हराया था। भारतीय टीम अगर पाकिस्तान को हरा देती है तो ग्रुप ए से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन जाएगी। वहीं पाकिस्तान को टॉप 4 की रेस में बने रहने के लिए हर हाल में यह मुकाबला जीतना होगा। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार