4 फरवरी,नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जानी है, जिसकी शुरूआत 5 फरवरी (बुधवार) को हेमिल्टन के सेड्डन पार्क में होगी। इस सीरीज में भारतीय कप्तान विराट कोहली के पास एक खास वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।  

Advertisement

विराट कोहली अगर इस मैच में 208 रन बना लेते हैं तो वह वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 12000 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना देंगे। कोहली ने अब तक खेले गए 245 वनडे मैचों की 236 पारियों में 11792 रन बनाए हैं, जिसमें 43 शतक औऱ 57 अर्धशतक शामिल हैं। 

Advertisement

सबसे तेज 12000 वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड फिलहाल भारत के ही सचिन तेंदुलकर के नाम है। तेंदुलकर ने 300 पारियों में ये मुकाम हासिल किया था। कोहली के पास अपने हीरो तेंदुलकर से 61 कम पारियां खेलकर यह कीर्तिमान बनाने का मौका होगा। 

बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में कोहली का रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने कीवी टीम के खिलाफ अब तक 23 पारियों में 65.15 की औसत से 1303 रन बनाए हैं। दोनों टीमों के बीच सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वह सचिन तेंदुलकर (1750 रन) के बाद दूसरे नंबर पर हैं।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार