5 मार्च। भारत और आस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीमें मंगलवार को विदर्भ क्रिकेट संघ (वीसीए) मैदान पर आमने-सामने होंगी। इस मैदान की खासियत यह है कि यहां जब भी भारत खेला है, किसी न किसी भारतीय बल्लेबाज ने शतक लगाया है।

Advertisement

ऐसे में वीसीए को एक बार फिर किसी भारतीय बल्लेबाज के शतक का इंतजार है। इससे पहले, यह जान लेते हैं कि आस्ट्रेलिया और भारत के बीच इस मैदान पर यह चौथा मैच है।

Advertisement

इससे पहले सभी मौकों पर भारत विजयी रहा है। साथ ही इस मैदान पर भारत का यह कुल छठा मैच है। यहां भारत एक-एक मौके पर श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका से हारा है।

वहीं दूसरे वनडे के दौरान हर किसी की नजर विराट कोहली पर भी होगी। आपको बता दें कि विराट कोहली यदि दूसरे वनडे में 22 रन बना लेते हैं तो 9000 रन इंटरनेशनल क्रिकेट में कप्तान के तौर पर सबसे तेज पूरा कर लेंगे।

इस समय विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कप्तान के तौर पर 8978 रन 158 पारियों में बना पाने में सफल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान 9000 रन 203 पारियों में बना पाने में सफल रहे हैं। 

ग्रीम स्मिथ इस मामले में अभी दूसरे नंबर पर हैं। ग्रीम स्मिथ के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 9000 रन 220 पारियों में बने थे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार