भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN Test) के बीच 19 सितंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होगा। इस सीरीज का पहला मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा जिसमें विराट कोहली (Virat Kohli) महज़ 32 रन बनाकर चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर देंगे।

Advertisement

दरअसल, मौजूदा समय में विराट कोहली बतौर भारतीय बल्लेबाज़ बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में नंबर-4 पर मौजूद हैं। उन्होंने 6 मैचों की 9 इनिंग में 54.62 की औसत से 437 रन ठोके हैं। इस लिस्ट में चेतेश्वर पुजारा 5 मैचों की 8 इनिंग में 468 रन के साथ तीसरे पायदान पर है।

Advertisement

अगर विराट कोहली बांग्लादेश के साथ चेन्नई में होने वाले पहले टेस्ट मैच में सिर्फ 32 रन बना लेते हैं तो वो चेतेश्वर पुजारा को पछाड़कर उनसे आगे निकल जाएंगे और बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज़ के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरा पायदान हासिल कर लेंगे। ये भी जान लीजिए कि इस लिस्ट में सबसे ऊपर 7 मैचों की 9 इनिंग में 820 रन के साथ सचिन तेंदुलकर मौजूद हैं। वहीं 7 मैचों की 10 इनिंग में 560 रन बनाकर राहुल द्रविड़ दूसरे पायदान पर हैं।

आपको बता दें कि भारत के लिए विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा, इन दोनों ही खिलाड़ियों ने टेस्ट क्रिकेट में रनों का अंबार लगाया है। चेतेश्वर पुजारा ने भारत के लिए 103 टेस्ट मैच खेले हैं, वहीं विराट भारत के लिए 113 टेस्ट इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। हालांकि बीते समय में भारतीय चयनकर्ताओं ने चेतेश्वर पुजारा को इंडियन टेस्ट टीम में शामिल नहीं किया है। वो उनकी जगह यंग प्लेयर्स को मौका देना चाहते हैं, पुजारा ने भारत के लिए आखिरी टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 जून 2023 में खेला था। यही भी एक बड़ी वजह है कि अब विराट के पास पुजारा का रिकॉर्ड तोड़ने का अच्छा मौका है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार