11 मार्च,नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली के पास साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज में एक खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।

Advertisement

कोहली अगर इस सीरीज में 135 रन बना लेते हैं तो वह एक देश में 5000 वनडे रन बनाने वाले भारत के दूसरे और दुनिया के चौथे क्रिकेटर बन जाएंगे। कोहली ने अब तक भारत में खेले गए वनडे मैचों में 4865 रन बनाए हैं। 

Advertisement

वनडे क्रिकेट के इतिहास में अब तक सचिन तेंदुलकर, रिकी पोटिंग औऱ जैक कैलिस जैसे दिग्गज क्रिकेटर ही ये कारनामा कर पाए हैं। तेंदुलकर ने भारत में 6976 रन, पोचिंग ने ऑस्ट्रेलिया में 5521 रन और कैलिस ने साउथ अफ्रीका में 5186 रन बनाए हैं। 

इस दौरान वह वनडे में सबसे तेज 12000 वनडे रन पूरे करने का रिकॉर्ड भी बना देंगे, वह इससे 133 रन दूर हैं। कोहली ने अब तक 239 वनडे पारियों में 11867 रन बनाए हैं। फिलहाल यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है, जिन्होंने 300 पारियों में अपने 12000 वनडे पूरे किए थे।  
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार