26 जून, नई दिल्ली। भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली अपने खेल के साथ-साथ अपने लुक्स और स्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। भारतीय टीम जुलाई की शुरूआत में वेस्टइंडीज दौरे पर जा रही है जहां उसे चार टेस्ट मैच खेलने हैं। कैरेबियाई दौरे के लिए कोहली भी पूरी तैयारी में लगे हुए हैं। वह केवल अपने खेल के नही बल्कि लुक के लिहाज से भी तैयारी कर रहे हैं।
Advertisement
जी हां वेस्टइंडीज दौरे पर जाने से पहले विराट कोहली ने अपना हेयरस्टाइल बदल लिया है। कोहली ने रविवार को ट्विटर पर अपने नए लुक के साथ एक फोटो पोस्ट की। कोहली ने क्रू कट हेयरस्टाइल कराया है औऱ हां उनका यह नया लुक काफी कूल लग रहा है।
Advertisement
यहां देखें विराट कोहली का नया लुक
Crew Cut