24 नवंबर,नई दिल्ली। बांग्लादेश के खिलाफ ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल के दौरान भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपना 27वां शतक जड़ा। इसके साथ ही उन्होंने सबसे तेज 70 इंटरनेशनल शतक जड़ने के मामले सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 

Advertisement

सचिन ने जहां अपने 70 इंटरनेशनल शतक जड़ने के लिए 505 पारियां खेली थी। वहीं कोहली ने ये कीर्तिमान सिर्फ 438 पारियों में ही बना दिया। वहीं रिकी पोटिंगे को 70 इंटरनेशनल शतक जड़ने में 649 पारियां लगी थी।  

Advertisement

कोहली पहली पारी में 136 रन बनाकर आउट हुए, जो एक डे-नाइट टेस्ट मैच में किसी भी कप्तान द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। उनके अलावा इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने भी 136 रन बनाए हैं। 

इसके अलावा बतौर कप्तान सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतकों के मामले में भी कोहली ने पॉटिंग की बराबरी कर ली है। दोनों के नाम बतौर कप्तान 41-41 इंटरनेशनल शतक हैं।

बता दें कि भारतीय टीम दो मैच की सीरीज में इस समय 1-0 से आगे है और दूसरे टेस्ट में भी कोहली एंड कंपनी ने मजबूूत पकड़ बना ली है। भारत ने इसस पहले टी-20 सीरीज पर 2-1 से कब्जा किया था। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार