Virat Kohli Record: भारत-वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला (IND vs WI 2nd ODI) बुधवार, 30 सितंबर को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में विराट कोहली (Virat Kohli) अपने बैट से रनों का अंबार लगाकर इतिहास रच सकते हैं। विराट के पास एक साथ सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) और सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका है।
खतरे में हैं सचिन तेंदुलकर के दो महारिकॉर्ड: विराट कोहली God of Cricket के दो बड़े रिकॉर्ड तोड़ने के करीब हैं। वो गुवाहाटी वनडे में 83 रनों की पारी खेलते हैं, तो मास्टर ब्लास्ट को पछाड़कर रन चेज करते हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। उन्होंने ऐसा करते हुए अब तक 8638 रन बनाए हैं। वहीं टॉप पर मौजूद महान सचिन तेंदुलकर के नाम 8720 रन दर्ज हैं।
इसके अलावा विराट गुवाहाटी में शतकीय पारी खेलते हैं, तो लिस्ट ए क्रिकेट में अपने 61 शतक पूरे कर लेंगे और इसी के साथ अपने ही आइडल सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़कर लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज़ बन जाएंगे। फिलहाल विराट और सचिन संयुक्त रूप से पहली पॉजिशन पर हैं।
टूटेगा लीज़ेड सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड: इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी प्रारूपों को मिलाकर वेस्टइंडीज के खिलाफ सर्वाधिक शतक का रिकॉर्ड सुनील गावस्कर और विराट कोहली के नाम दर्ज है। इन दोनों ने ही 13-13 शतक लगाए हैं। अब विराट नंबर-1 की कुर्सी को अपना बना सकते हैं। गुवाहाटी वनडे में एक और शतक लगाते ही विराट ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।
ODI में नंबर-3 पर 13000 रन: विराट कोहली नंबर-3 पर बैटिंग करने वाले वनडे फॉर्मेट के दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज़ हैं। उन्होंने इस पॉजिशन पर 248 पारी में 12,959 रन बनाए हैं। वो गुवाहाटी वनडे में 41 रन बनाते हैं, तो नंबर-3 पर ODI में अपने 13,000 रन पूरे कर लेंगे और इसी के साथ नंबर-3 की पॉजिशन पर ODI में ये आंकड़ां छूने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन जाएंगे।
इतना ही नहीं, विराट शतक लगा देते हैं तो अपना पुराना रिकॉर्ड तोड़कर किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा ODI शतक लगाने वाले बल्लेबाज़ बन जाएंगे। उन्होंने श्रीलंका और वेस्टइंडीज दोनों के खिलाफ ही वनडे में 10-10 शतक लगाए हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड बनाम वेस्टइंडीज: शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रोहित शर्मा, रविंद्र जडेजा, केएल राहुल (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल, आकिब नबी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर),नितीश कुमार रेड्डी, गुरनूर बरार, नमन धीर।