20 अक्टूबर,(CRICKETNMORE)। वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहटी में शुरु होने वाली पांच वनडे मैचों की सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के पास कई खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। 

Advertisement

अगर कोहली इस सीरीज में 187 रन बना लेते हैं तो वह वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। इस समय यह रिकॉर्ड मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम है। 

Advertisement

सचिन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 39 मैचों की 39 पारियों में 52.43 की औसत से 1573 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक औऱ 11 अर्धशतक शामिल हैं।

वहीं कोहली अब तक 27 मैचों की 27 पारियों में 60.30 की औसत से 1387 रन बना लिए हैं, जिसमें उन्होंने 4 शतक और 9 अर्धशतक जड़े हैं। ये हैं टीम इंडिया के क्रिकेटर्स की खूबसूरत वाइफ्स,देखें PICS 

इसके अलावा कोहली वनड क्रिकेट में 10000 रन पूरे करने से 221 रन दूर हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर (18426 रन), सौरव गांगुली (11363 रन), राहुल द्रविड़ (10889 रन) और महेंद्र सिंह धोनी (10123 रन) ही भारत के लिए यह कारनामा कर पाए हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार