भारत औऱ वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच बुधवार (12 जुलाई) से डोमिनिका के विंडसर पार्क में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार यह मुकाबला रात 7.30 बजे से शुरू होगा।  स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) के पास इस मुकाबले में कुछ खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।

Advertisement

सहवाग-विवियन रिचर्ड्स को पछाड़ने का मौका

Advertisement

कोहली अगर 108 रन बना लेते हैं तो वह टेस्ट रन बनाने के मामले में वीरेंद्र सहवाग औऱ विवियन रिचर्ड्स को पीछे छोड़ देंगे। कोहली ने 109 टेस्ट मैच की 185 पारियों में 8479 रन बनाए हैं, वहीं सहवाग के नाम 8586 रन और रिचर्ड्स के नाम 8540 रन दर्ज हैं।

कर सकते हैं डॉन ब्रैडमैन की बराबरी

कोहली अगर इस मैच में शतक बनाने में कामयाब होते हैं तो टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से दसवें नंबर पर पहुंच जाएंगे। इस लिस्ट में वह महान डॉन ब्रैडमैन की बराबरी करेंगी, जिन्होंने 29 शतक बनाए हैं। 

जैक कैलिस से निकल सकते हैं आगे

Advertisement

150 रन बनाते ही कोहली सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने के मामले में जैक कैलिस को पछाड़कर पांचवें स्थान पर पहुंच जाएंगे। तीनों फॉर्मेट को मिलाकर कोहली ने 25385 रन बनाए हैं,वहीं कैलिस के नाम 25534 रन दर्ज हैं।

Also Read: Live Scorecard

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ओवल में खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में कोहली का प्रदर्शन ज्यादा खास नहीं रहा था। उन्होंने इस फॉर्मेट में अपना आखिरी शतक साल की शुरूआत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में जड़ा था। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार