India vs Sri Lanka 1st ODI: भारत और श्रीलंका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी, जिसका पहला मुकाबला 2 अगस्त को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली(Virat Kohli) के पास इस मुकाबले में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। 

Advertisement

27000 इंटरनेशनल रन

Advertisement

कोहली अगर इस मैच में 116  रन बना लेते हैं तो इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 27000  रन पूरे कर लेंगे। कोहली ने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर खेले गए 530 मैच की 588 पारियों में 26684 रन बनाए  हैं। फिलहाल सचिन तेंदुलकर, कुमार संगाकारा औऱ रिक पोंटिंग ने ही यह कारनामा किया है। कोहली के पास सबसे तेज यह मुकाम हासिल करने का मौका होगा। 

14000 वनडे रन

इसके अलावा कोहली के पास वनडे क्रिकेट में 14000 रन पूरे करने के लिए 152 रन की दरकार है। कोहली ने इस फॉर्मेट में 292 मैच की 280 पारियों में 58.67 की औसत से 13848 रन बनाए हैं। वनडे में सचिन  तेंदुलकर और कुमार संगाकारा ही इस आंकड़े तक पहुंचे हैं।

तेंदुलकर ने सबसे तेज 350 पारियों में 14000  वनडे रन  पूरे किए थे, कोहली के पास उनसे 69 पारी पहले 14000 रन का आंकड़ा छूने का मौका होगा।  

Advertisement

एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक

कोहली अगर इस मैच में शतक जड़ लेते हैं तो इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी एक फॉर्मेंट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच जाएंगे। तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट में 51 शतक जड़े हैं, वहीं कोहली के नाम वनडे में 50 शतक दर्ज हैं। 

Also Read: पेरिस ओलंपिक 2024

Advertisement

गौरतलब है कि कोहली इस वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंच चुके हैं। मंगलवार (30 जुलाई) को कप्तान रोहित शर्मा समेत उन्होनें कई खिलाड़ियों के साथ कोलंबों में प्रैक्टिस की। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार