भारतीय क्रिकेट टीम गुरुवार को यहां हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में साउथ अफ्रीका अफ्रीका के साथ होने वाले पहले वनडे मैच में विजयी शुरुआत के लिए मैदान पर उतरेगी। इस सीरीज में कई रिकॉर्ड्स बन सकते हैं, आइए डालते हैं एक नजर। 

Advertisement

सबसे तेज 12000 वनडे रन

Advertisement

भारतीय कप्तान विराट कोहली अगर इस सीरीज में 133 रन बना लेते हैं तो वनडे में सबसे तेज 12000 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। कोहली ने अब तक खेले गए 239 वनडे में 11867 रन बनाए हैं। फिलहाल यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है, जिन्होंने 300 वनडे पारियों में 12000 रन पूरे किए थे। 


सबसे तेज 22000 इंटरनेशनल रन

99 रन बनाते ही विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में 22000 रन पूरे कर लेंगे। कोहली दुनिया में सबसे तेज यह मुकाम हासिल करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। 


भारत में 5000 वनडे रन

Advertisement

विराट कोहली को भारत में 5000 वनडे रन पूरे करने के लिए 135 रनों की जरूरत है। अगर वह ये रन बनाने में कामयाब होते हैं तो एक देश में 5000 वनडे रन मारने वाले भारत के दूसरे औऱ दुनिया के चौथे खिलाड़ी बन जाएंगे। अब तक सचिन तेंदुलकर, रिकी पोटिंग और जैक कैलिस जैसे दिग्गज ही यह कारनामा कर पाए हैं। 


बतौर कप्तान सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक

अगर वह एक शतक मारने में कामयाब होते तो इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा शतक मारने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। फिलहाल वह 41 शतकों के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं, दोनों ने 41-41 शतक जड़े हैं।


Advertisement

 बतौर कप्तान सबसे ज्यादा वनडे शतक

विराट कोहली ने बतौर भारतीय कप्तान अब तक 21 वनडे शतक जड़े हैं। एक शतक औऱ जड़ते ही वह बतौर कप्तान सबसे ज्यादा वनडे शतक मारने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच जाए। इस लिस्ट में 22 शतक के साथ ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोटिंग पहले नंबर हैं।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार