Virat Kohli World Record: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के पास शुक्रवार (27 सितंबर) से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जाने वाले दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच में कुछ खास रिकॉर्ड्स बनाने का मौका होगा। चेन्नई में हुए पहले मुकाबले में कोहली का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था, उन्होंने पहली पारी में 6 और दूसरी पारी में 17 रन बनाए थे। 

Advertisement

27000 इंटरनेशनल रन 

Advertisement

कोहली अगर इस मैच में 35 रन बना लेते हैं तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 27000 रन पूरे कर लेंगे और वह सबसे तेज यह मुकाम हासिल करेंगे। कोहली ने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर खेले गए 534 मैच 593 पारियों में 26965 रन बनाए हैं। 

इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में सिर्फ तीन ही खिलाड़ी 27000 या उससे ज्यादा रन बना पाए हैं। जिसमें सचिन तेंदुलकर, कुमार संगाकारा और रिकी पोंटिंग का नाम शुमार है। 

टेस्ट क्रिकेट में 9000 रन

कोहली को टेस्ट क्रिकेट में 9000 रन पूरे करने के लिए 129 रन की दरकार है। उन्होंने इस फॉर्मेट में 114 टेस्ट की 193 पारियों में 8871 रन बनाए हैं। भारत के लिए फिलहाल सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ औऱ सुनील गावस्कर ने ही टेस्ट में 9000 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। 

Advertisement

डॉन ब्रैडमैन को पछाड़ने का मौका

कोहली अगर इस मैच में शतक जड़ने में कामयाब होते हैं तो टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में डॉन ब्रैडमैन को पछाड़कर संयुक्त रूप से 15वें नंबर पर आ जाएंगे। कोहली और ब्रैडमैन के नाम टेस्ट में 29-29 शतक दर्ज हैं। वहीं मैथ्यू हेडन और शिवनारायण चंद्रपॉल ने इस फॉर्मेट में 30-30 शतक लगाए हैं। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

गौरतलब है कि दो मैच की सीरीज में फिलहाल भारतीय टीम 1-0 से आगे है। चेन्नई में हुए पहले मुकाबले में भारत ने 280 रन की शानदार जीत हासिल की थी। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार