वर्ल्ड कप 2023 में पिछले कुछ दिनों में दो बड़े अपसेट देखने को मिल गए हैं। अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को हरा दिया तो वहीं, नीदरलैंड ने मजबूत साउथ अफ्रीका को हराकर एक बड़े उलटफेर को अंजाम दे दिया। अब भारत को बांग्लादेश के खिलाफ अपना चौथा मुकाबला खेलना है ऐसे में टीम इंडिया बांग्लादेश को हल्के में लेने की गलती कभी नहीं करेगी। इस बड़े मैच से पहले स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया है कि जब हमारा फोकस बड़ी टीमों पर होता है तभी टीमें अपसेट करती हैं।

Advertisement

विराट ने कहा कि विश्व कप में कोई "बड़ी टीमें" नहीं हैं और इस मेगा इवेंट में अपसेट तब होता है जब बातचीत अधिक सफल टीमों के इर्द-गिर्द घूमती है। कोहली का ये बयान मौजूदा विश्व कप में दो बड़े उलटफेरों के बाद आया है। कोहली ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, "विश्व कप में कोई बड़ी टीमें नहीं हैं। जब भी आप केवल बड़ी टीमों पर ध्यान केंद्रित करना शुरू करते हैं, तो अपसेट होता है।"

Advertisement

आगे बोलते हुए कोहली ने शाकिब अल हसन की तारीफ की और कहा, "पिछले कुछ वर्षों में, मैंने उसके (शाकिब) खिलाफ बहुत खेला है। उसके पास अद्भुत नियंत्रण है। वो बहुत अनुभवी गेंदबाज है। वो नई गेंद से बहुत अच्छी गेंदबाजी करता है, बल्लेबाज को धोखा देना जानता है और बहुत किफायती भी है। आपको इन सभी गेंदबाजों के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा, और यदि आप ऐसा करने में सक्षम नहीं हैं, तो ये गेंदबाज दबाव बनाने और आपको आउट करने की संभावना बढ़ाने में सक्षम हैं।"

Also Read: Live Score

दूसरी ओर, शाकिब का मानना है कि कोहली आधुनिक युग के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। शाकिब ने विराट की तारीफ करते हुए कहा, "वो (कोहली) एक खास बल्लेबाज हैं, शायद आधुनिक युग के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज। मुझे लगता है कि मैं भाग्यशाली हूं कि उन्हें पांच बार आउट किया। बेशक, उनका विकेट लेने से मुझे बहुत खुशी होगी।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार