भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा दौरे पर ऑफ स्टंप के बाहर वाली गेंदों पर ही ज्यादातर आउट हो रहे हैं और यही कारण है कि मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले वो नेट्स में अपनी इस कमजोरी को दूर करने के लिए भर्सक प्रयास कर रहे हैं।

Advertisement

इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि विराट नेट्स में तेज गेंदबाज हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा से ऑफ स्टंप के बाहर गेंदबाजी करने को कह रहे हैं। मौजूदा सीरीज में कोहली कवर ड्राइव खेलने या अतिरिक्त उछाल मिलने पर अपना बल्ला हटाने के प्रयास में आउट हो रहे हैं।

Advertisement

कोहली ने उन्हें तेज गेंदबाजी करने के लिए भी कहा। उन्होंने राणा और कृष्णा को अच्छी गेंदबाजी के लिए बधाई भी दी। 36 वर्षीय कोहली ने पर्थ स्टेडियम में सीरीज के पहले मैच में शतक बनाया था। ये साल 2024 का उनका पहला टेस्ट शतक था। हालांकि, उसके बाद उन्होंने सिंगल-डिजिट स्कोर दर्ज किए हैं। एडिलेड ओवल में गुलाबी गेंद के टेस्ट में उन्होंने स्टार्क और फिर जोश हेजलवुड की जगह आए स्कॉट बोलैंड की गेंद पर ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंदों पर ही आउट हुए।

गाबा टेस्ट में उन्हें बिल्कुल उसी तरह हेज़लवुड ने आउट किया जबकि दूसरी पारी में उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला क्योंकि बारिश ने खेल बिगाड़ दिया। अब विराट एक बार फिर से ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने होंगे लेकिन इस बार विराट शायद वो गलती नहीं करेंगे जो वो पहले तीन मैचों में करते हुए दिखे हैं ऐसे में भारतीय फैंस उनसे एक बड़ी पारी की आस लगा सकते हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार