ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी वनडे मैच के बाद विराट कोहली एक बार फिर से लाइमलाइट में आ गए। हालांकि, इस मैच में 74 रनों की नाबाद पारी के अलावा भी उन्होंने कुछ ऐसा किया कि फैंस उनके मुरीद हो गए। इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि विराट ज़मीन पर गिरे हुए तिरंगे को उठाकर फैंस का दिल जीत लेते हैं।

Advertisement

विराट ने अपने इस जेस्चर से एक बार फिर दिखाया कि उन्हें सिर्फ़ उनके क्रिकेट के टैलेंट के लिए ही नहीं, बल्कि उनके सम्मान और विनम्रता के लिए भी क्यों पसंद किया जाता है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट और रोहित भारत के सफल रन चेज़ के बाद जब ड्रेसिंग रूम में वापस जा रहे थे, तो एक पल ऐसा आया जब एक फ़ैन राष्ट्रीय झंडा लहराने के लिए झुका और उससे वो झंडा छूट गया।

Advertisement

कोहली ने तुरंत ध्यान दिया और रुककर गिरे हुए तिरंगे को उठाने के लिए वो नीचे झुके और फिर प्यार से फ़ैन को वापस दे दिया। स्टेडियम में मौजूद कैमरों और फ़ैंस ने इस हरकत को कैद कर लिया और देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गई। इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।

बता दें कि भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने शनिवार (25 अक्टूबर) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे से शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 81 गेंदों में नाबाद 74 रन की पारी खेली, जिसमें 7 चौके जड़े। बता दें कि पहले दो वनडे में कोहली 0 पर आउट हुए थे और इस मुकाबले में खेली गई शानदार पारी से उन्होंने खास रिकॉर्ड बना दिए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

कोहली लिमिटेड ओवर क्रिकेट (वनडे औऱ टी-20 इंटरनेशनल) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। कोहली के अब लिमिटेड ओवर क्रिकेट में 18443 रन हो गए हैं, जिसमें उन्होंने वनडे में 14255 रन और टी-20 इंटरनेशनल में 4188 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा, जिन्होंने लिमिटेड ओवर में 18436 रन बनाए हैं, 18426 रन वनडे में और 10 रन टी-20 इंटरनेशनल में। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार