Advertisement
Virat kohli indian flag video: Cricket News & Match Updates
Advertisement
VIDEO: ज़मीन पर गिर गया था तिरंगा, फिर विराट कोहली ने उठाकर जीत लिए करोड़ों दिल
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी वनडे मैच के बाद विराट कोहली एक बार फिर से लाइमलाइट में आ गए। हालांकि, इस मैच में 74 रनों की नाबाद पारी के अलावा भी उन्होंने कुछ ऐसा किया कि फैंस उनके मुरीद हो गए। इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि विराट ज़मीन पर गिरे हुए तिरंगे को उठाकर फैंस का दिल जीत लेते हैं।
विराट ने अपने इस जेस्चर से एक बार फिर दिखाया कि उन्हें सिर्फ़ उनके क्रिकेट के टैलेंट के लिए ही नहीं, बल्कि उनके सम्मान और विनम्रता के लिए भी क्यों पसंद किया जाता है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट और रोहित भारत के सफल रन चेज़ के बाद जब ड्रेसिंग रूम में वापस जा रहे थे, तो एक पल ऐसा आया जब एक फ़ैन राष्ट्रीय झंडा लहराने के लिए झुका और उससे वो झंडा छूट गया। Read More...
Related Cricket News for Virat kohli indian flag video - Tesst
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 06 Oct 2026 10:40
Advertisement
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 1 week ago
-
- 4 days ago