दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आरसीबी की जीत के बाद विराट कोहली RK पुरम के दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) में क्रिकेट अकैडमी लॉन्च करने पहुंचे। हालांकि, इस दौरान उन्हें छात्रों के सामने झुकना पड़ा। वेस्ट दिल्ली पब्लिक एकेडमी के लॉन्च के मौके पर कोहली ने छात्रों की भारी भीड़ के सामने भाषण दिया लेकिन बच्चों ने शुरू में कोहली को बोलने नहीं दिया।

Advertisement

कोहली ने छात्रों का पारंपरिक 'गुड मॉर्निंग' कहकर अभिवादन किया और अपने स्वागत के लिए उनका धन्यवाद किया। उनके बैठने के बाद भी छात्र लगातार 'RCB, RCB' के नारे लगाते रहे। जब छात्रों का शोर-शराबा शांत नहीं हुआ, तो कोहली ने अपना भाषण रोक दिया और उनसे उन्हें बोलने देने का अनुरोध किया। वायरल वीडियेो में कोहली कहते हैं, "बोलने दो यार, प्लीज़।"

Advertisement

बता दें कि मंगलवार को DPS (दिल्ली पब्लिक स्कूल) RK पुरम में एक क्रिकेट एकेडमी के उद्घाटन समारोह में विराट कोहली ने छात्रों को सलाह दी कि वो खुद के प्रति जागरूक रहें और अपनी महत्वाकांक्षाओं के प्रति पूरी तरह समर्पित रहें। विराट ने कहा, "अपने सपनों के प्रति ईमानदार रहो कि तुम क्या करना चाहते हो और उस सपने को पूरी लगन के साथ पूरा करो। केवल तुम्हें ही पता होगा कि तुम 100% ईमानदार हो या नहीं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

आगे बोलते हुए विराट ने कहा, "मैंने अपने जीवन में बहुत कम उम्र में ही खेल को चुन लिया था, लेकिन ये चुनाव पूरी तरह से मेरी अपनी इच्छा से था। मुझे पूरा यकीन था कि मैं क्रिकेट में ही आगे बढ़ना चाहता हूँ। मुझे खुद के प्रति, अपने परिवार के प्रति और अपने शिक्षकों के प्रति भी ईमानदार रहना पड़ा, ताकि मैं उन्हें ये समझा सकूं कि मैं इसी रास्ते पर चलना चाहता हूं।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार