टोक्यो ओलंपिक में हर गुजरते दिन के साथ भारतीय फैंस का दूसरा मेडल जीतने का सपना टूटता हुआ दिख रहा है। पहले चार दिन में भारत के नाम अभी तक एक मेडल रहा है, जो कि पहले ही दिन वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू ने जीता था। हालांकि, इसी बीच विराट कोहली का एक इंस्टाग्राम पोस्ट काफी सुर्खियां बटोर रहा है।

Advertisement

इस वायरल पोस्ट में विराट कोहली ने पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल युनिवर्सिटी का जिक्र किया है। जी हां, अगर आपको नहीं पता है तो बता दें कि टोक्यो ओलंपिक 2021 में भारत की तरफ से 100 से भी ज्यादा एथलीटों का दल भेजा है लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि इन 100 से भी ज्यादा खिलाड़ियों में 11 खिलाड़ी लवली प्रोफेशनल युनिवर्सिटी से पढ़ाई करके निकले हैं।

Advertisement

टोक्यो ओलंपिक में लवली प्रोफेशनल युनिवर्सिटी का जलवा देखने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली भी इस युनिवर्सिटी की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए और ट्वीट करके कह दिया कि हमारे देश में 10 लवली प्रोफेशनल युनिवर्सिटी और होनी चाहिए।

विराट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से उन खिलाड़ियों के नाम और तस्वीरों को भी शेयर किया। विराट ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'भारत को 10 और एलपीयू की जरूरत है। एलपीयू के 11 छात्रों को शुभकामनाएं जो 2021 टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। सचमुच एक बड़ी उपलब्धि है!'

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार