ऑस्ट्रेलिया (Australia Cricket Team) के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर (Justin Langer) ने भारत के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की जमकर सराहाना की है। लैंगर ने कहा है कि उन्होंने अभी तक जितने भी खिलाड़ी देखे हैं उनमें से कोहली बेस्ट हैं। लैंगर ने माना कि उनकी गैरमौजूदगी से ऑस्ट्रेलिया को काफी फायदा मिलेगा।

Advertisement

लैंगर ने शुक्रवार को संवाददाताओं से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बात करते हुए कहा, "मैंने अपने जीवन में जितने खिलाड़ी देखें हैं उनमें से कोहली बेस्ट हैं, कई कारणों से। सिर्फ बल्लेबाजी नहीं वह जिस तरह की ऊर्जा के साथ और जुनून के साथ खेलते हैं, मैदान पर उतरते हैं उस कारण भी।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "वह जिस ऊर्जा के साथ मैदान पर खेलते हैं मैं कई बार उस पर विश्वास नहीं कर पाता हूं। मेरे दिल में उनके लिए काफी सम्मान है। अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए स्वदेश वापस लौटने के उनके फैसले का भी मैं सम्मान करता हूं।"

कोहली की पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा जनवरी में बच्चे को जन्म देंगी और इस समय कोहली अपनी पत्नी के साथ ही रहना चाहते हैं इसलिए वह एडिलेड में 17 दिसंबर से शुरू हो रहे पहले टेस्ट मैच के बाद वापस भारत लौटेंगे। वह वनडे और टी-20 खेलेंगे।

लैंगर ने कहा, "वह हमारी ही तरह इंसान हैं। अगर मैं अपने किसी खिलाड़ी को कोई सलाह देना चाहूंगा तो यही दूंगा कि कभी अपने बच्चे के जन्म के मौके पर अनुपस्थित नहीं रहें क्योंकि यह बेहद खूबसूरत चीज है।"

पूर्व बल्लेबाज ने कहा, "जाहिर सी बात है कि उनकी गैरमौजूदगी का असर पड़ेगा, लेकिन हम इस बात को भी जानते हैं कि भारत ने हमें पिछली बार (2018-19) में हराया था। वह बेहद शानदार टीम है। हम उनको हल्के में नहीं ले सकते, कोहली के साथ भी और उनके बिना भी।"

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार