रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) मैदान पर सिर्फ अपनी बल्लेबाजी ही नहीं, बल्कि अपने मजेदार और जोशीले अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच रायपुर में खेले गए मुकाबले में भी ऐसा ही एक मजेदार पल देखने को मिला, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, ये घटना KKR की बल्लेबाजी के दौरान हुई। उस समय कैमरून ग्रीन (Cameron Green) बल्लेबाजी कर रहे थे और अपनी लय पकड़ने की कोशिश कर रहे थे। तभी विराट कोहली अपने पुराने मजाकिया अंदाज में नजर आए। गेंदबाज के रनअप लेने से पहले विराट बैटिंग एंड के पास पहुंचे और मजाक-मस्ती करते हुए ग्रीन को हल्के से कोहनी मार दी।

Advertisement

ये पूरा मामला सिर्फ मजाक और हल्के-फुल्के माहौल का हिस्सा लग रहा था। विराट शायद ग्रीन का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन दोनों खिलाड़ियों के बीच किसी तरह का तनाव देखने को नहीं मिला। कैमरे में ये पल कैद हो गया और फिर क्या था, सोशल मीडिया पर फैंस ने इस वीडियो को जमकर शेयर करना शुरू कर दिया। हालांकि, चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि विराट द्वारा मारा गया ये धक्का उनकी मस्ती का हिस्सा था। इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

अगर मैच की बात करें तो विराट ने सिर्फ 58 गेंदों में शतक पूरा किया। उनकी पारी में 10 चौके और 3 लंबे छक्के शामिल रहे। खास बात ये रही कि ये उनके IPL करियर का 279वां मैच था और इसके साथ ही उन्होंने सबसे ज्यादा IPL मैच खेलने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। इस मामले में उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और  रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को पीछे छोड़ दिया।

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार