टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद विराट कोहली रेस्ट मोड में चले गए हैं और अब वो 4 दिसंबर से बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली सीरीज में नजर आने वाले हैं। इससे पहले विराट कोहली किसी और वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं। विराट कोहली अपने सोशल मीडिया पर लगातार कुछ ना कुछ पोस्ट करते रहते हैं लेकिन आज यानि 25 नवंबर को उन्होंने एक ऐसा वीडियो शेयर किया जिसने फैंस को हिला डाला।

Advertisement

विराट कोहली ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टोरी शेयर की जिसमें देखा जा सकता है कि एक नकली विराट कोहली मुंबई की सड़क पर PUMA के प्रोडक्ट बेच रहा है। विराट कोहली इस बात से काफी नाराज दिखे और उन्होंने अपनी स्टोरी पर इस शख्स के वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'हैलो PUMA इंडिया, कोई मेरी नकल कर रहा है और मुंबई के लिंक रोड पर PUMA के प्रोडक्ट बेच रहा है। क्या आप इस मामले में कुछ कर सकते हैं।'

Advertisement

विराट कोहली द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि विराट जैसा दिखने वाला ये शख्स बिल्कुल उन्हीं की तरह एक्सप्रेशन दे रहा है और लोग उसके साथ सेल्फी खींचने के लिए भी आ रहे हैं। फिलहाल ये वीडियो देखकर फैंस भी नाराज हैं और वो इस व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

वहीं, अगर विराट कोहली की बात करें तो टी-20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने के बाद विराट ने न्यूज़ीलैंड दौरे से रेस्ट लिया था लेकिन अगले महीने बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली वनडे और टेस्ट सीरीज से वो वापसी कर रहे हैं। ऐसे में फैंस उनसे यही उम्मीद कर रहे हैं कि वो अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखेंगे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार