IND vs ENG ODI: भारतीय टीम (Indian Cricket Team) जुलाई के महीने में इंग्लैंड का टूर (India Tour of England) करेंगी जहां उन्हें पांच मैचों की टी20 सीरीज के बाद मेजबान टीम के साथ 14 जुलाई से तीन मैचों की वनडे सीरीज (ENG vs IND ODI Series) खेलनी है। गौरतलब है कि इस सीरीज के लिए BCCI ने 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ हो। सबसे पहले ये जान लीजिए कि भारतीय वनडे टीम में दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली की वापसी हुई है, जो कि चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ घर पर हुई तीन मैचों की वनडे सीरीज नहीं खेल पाए थे। हालांकि वो इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में खेलेंगे या नहीं, ये उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा।

Advertisement

खास बात ये है कि विराट के अलावा भारतीय वनडे टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह की भी वापसी हुई है। उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए स्क्वाड में नहीं चुना गया था। वो देश के लिए 89 वनडे मैचों में 149 विकेट ले चुके हैं।

इसके अलावा आपको ये जानकर काफी हैरानी होगी कि अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में शतक ठोकने वाले सलामी यशस्वी जायसवाल, वनडे स्क्वाड से बाहर कर दिए गए हैं। उन्होंने चेन्नई के मैदान पर नाबाद 110 रनों की शानदार पारी खेली थी। उनके नाम सिर्फ 6 वनडे मैचों में 71.25 की औसत से 285 रन दर्ज हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार।

भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज का शेड्यूल

14 जुलाई 2026 – पहला वनडे, एजबेस्टन (भारतीय समय अनुसार दोपहर 3:30 PM)
16 जुलाई 2026 – दूसरा वनडे, सोफिया गार्डन्स (भारतीय समय अनुसार शाम 5:30 PM)
19 जुलाई 2026 – तीसरा वनडे, लॉर्ड्स (भारतीय समय अनुसार दोपहर 3:30 PM)

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार