2008 में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की शुरुआत के बाद से ही विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से जुड़े हुए हैं। इस दौरान विराट ने 2013 से 2021 तक नौ सीज़न तक आरसीबी की कप्तानी भी की है। उनकी कप्तानी में, आरसीबी ने तीन बार प्लेऑफ़ में जगह बनाई थी और एक बार फाइनल तक का सफर तय किया था।

Advertisement

ये 2016 सीज़न का आईपीएल फाइनल था जहां आरसीबी को सनराइजर्स हैदराबाद से हार का सामना करना पड़ा था। उस फाइनल को याद करते हुए आज भी कोहली को दुख होता है क्योंकि उनका मानना है कि वो सीज़न आरसीबी का था लेकिन उनकी टीम हार गई। इस दौरान विराट ने एक और खुलासा किया कि उस फाइनल की हार आज भी हमें सताती है और केएल राहुल जो उस दौरान टीम के सदस्य थे, आज भी उस मैच के हाइलाइट पैकेज से स्क्रीनशॉट ले लेते हैं।

Advertisement

कोहली ने आरसीबी पॉडकास्ट पर बोलते हुए कहा, "मुझे लगा जैसे ये पहले ही लिखा गया था। फाइनल बैंगलोर में कैसे हो सकता है और हम उस तरह का सीजन खेल रहे हैं, हम उस तरह का मैच खेल रहे थे जहां हम 9 ओवर में बिना विकेट के 100 रन बनाते हैं और फिर हम वहां से हार जाते हैं।"  .

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा, "आज तक, जब उस गेम का स्टार पर हाइलाइट पैकेज आता है, तो केएल उस गेम का स्क्रीनशॉट ले लेता है और कहता है कि ये अभी भी दर्द होता है। आप समय-समय पर इस मैच के बारे में सोचेंगे और उस अद्भुत सेटअप में कैसे उदास चेहरे थे। ये इतना बड़ा सेटअप था और हम ये सोचकर बैठे थे कि हमने अपना सब कुछ दे दिया है।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार