6 अगस्त, कोलंबो (CRICKETNMORE)। भारत की टीम ने कोलंबो टेस्ट मैच में श्रीलंका को एक पारी और 53 रन से हराकर सीरीज में 2- 0 की अजेय बढ़त बना ली है। श्रीलंका की टीम दूसरी पारी में 386 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। भारत के तरफ से रवींद्र जडेजा ने 5 विकेट चटकाए। स्कोरकार्ड

Advertisement

इसके अलावा रवींद्र जडेजा को मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला।  भारत की इस ऐतिहासिक जीत के बाद विराट कोहली ने अपने टीम के विकेटकीपर रीद्दीमान साहा की भी जमकर बराई की है। कोहली ने साहा के बारे में कहा है कि साहा इस समय यकिनन बेहतरीन विकेटकीपर हैं। इसके साथ - साथ कोहली ने पुजारा और केएल राहुल के बारे में भी कहा कि उन्होंने फील्डिंग और बल्लेबाजी में कमाल का खेल दिखाया। ये हैं दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर्स PHOTOS 

Advertisement

विराट कोहली ने श्रीलंका को फॉलोऑऩ देने के विषय में बात करते हुए कहा कि जिस प्रकार की बल्लेबाजी श्रीलंका की टीम ने पहली पारी में करी थी उसके कारण ही हमने श्रीलंका को फॉलोऑन कराने का फैसला किया था। कोहली ने कहा कि हमारे पास फॉलोऑन कराना एक विकल्प के तौर पर मौजूद था और मुझे पता था कि हमारे पास काफी रन हैं औऱ दूसरी पारी में श्रीलंका की टीम को आउट कर सकते हैं। ये हैं दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर्स PHOTOS 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार