14 मार्च,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। अफगानिस्तान के मोहम्मद शहजाद ने टी-20 इंटरेशनल क्रिकेट में रनों के मामले में भारतीय कप्तान औऱ स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। शहजाद क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मेट मे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। 

Advertisement

शहजाद ने 58 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 1779 रन बनाए हैं। जबकि कोहली के नाम 48 मैचों में 1709 मैचों में 1709 रन दर्ज हैं। 

Advertisement

इस लिस्ट में सबसे ऊपर न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम का नाम हैं। मैकुलम ने टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 2140 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान हैं जिन्होंने 1889 रन बनाए। तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल हैं जिन्होंने 1806 रन बनाए हैं। 

29 वर्षीय शहजाद ने 32.34 की औसत औऱ 136.84 की स्ट्राइक रेट से ये रन बनाए हैं। वहीं कोहली ने उनके मुकाबले 10 कम टी-20 मुकाबले खेले हैं। वहीं इस दौरान कोहली की बल्लेबाजी औसत 53.50 और स्ट्राइक रेट 134.77 का रहा है। 

आयरलैंड के खिलाफ ग्रेटर नोएडा में खेले गए टी-20 इंटरनेशनल सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में 72 रन की बेहतरीन पारी खेलकर शहजाद ने कोहली को पछाड़ा। शहजाद की इस शानदार पारी की बदौलत अफगानिस्तान ने 233 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।  जिसके जवाब में आयरिश टीम सिर्फ 205 रन ही बना सकी। 

ये अफगानिस्तान की टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार 11वीं जीत है, जो कि एक रिकॉर्ड है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार