रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के बल्लेबाज और भारतीय क्रिकेटर, विराट कोहली ने कई सालों बाद खुलासा किया है कि आखिरकार उनकी घरेलू टीम दिल्ली ने उन्हें आईपीएल 2008 में क्यों नहीं खरीदा। आईपीएल के पहले सीज़न में कोहली को 30,000 अमेरिकी डॉलर में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर ने अपनी टीम में शामिल किया था।

Advertisement

 विराट ने आरसीबी के पोडकास्ट पर बात करते हुए कई बातें बताई और ये भी कहा कि उन्होंने 2008 के दौरान सुना था कि उनको दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) खरीदना चाहती थी, लेकिन टीम कॉम्बिनेशन की वजह से उन्होंने तेज़ गेंदबाज़ प्रदीप सांगवान के साथ जाने का फैसला किया।

Advertisement

विराट ने कहा, “हम सभी अंडर -19 विश्व कप के लिए मलेशिया में थे। मुझे वो दिन याद है जब ड्राफ्ट हो रहे थे। U-19 डायनामिक थोड़ा अलग था क्योंकि अगर मैं कहूं तो हमारे पास पैसे की सीमा थी। यही एकमात्र समय था जब मैंने इस पर प्रतिबंध देखा कि अगर आप भारत के लिए नहीं खेले हैं तो आपको कितने में चुना जा सकता है।"

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा, "तो, हमारे लिए, मुझे याद है कि हमारे लिए वो पल भी कितना अद्भुत था। जब उन्होंने खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की। हमें इस पर विश्वास नहीं हुआ क्योंकि ये पूरी तरह से पागल कर देने वाला पल था। मुझे दिल्ली खरीदने वाली थी लेकिन टीम कॉम्बिनेशन की वजह से उन्होंने प्रदीप सांगवान को चुना और मुझे आरसीबी ने चुना, जो मुझे लगता है कि मेरे जीवन में इतना प्रभावशाली क्षण था कि मुझे उस समय एहसास नहीं हुआ।" 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार