केपटाउन टेस्ट मैच में पहले दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने 1 विकेट के नुकसान पर17 रन बना लिए हैं। इससे पहले भारत ने पहली पारी में 230 रन बनाए और इस मैच में भी एक बार फिर भारत की बल्लेबाज़ी धोखा दे गई। भारत के लिए अकेले विराट विराट कोहली मोर्चा संभालते दिखे और 79 रनों की पारी खेलकर आउट हुए।

Advertisement

विराट जिस अंदाज़ में खेल रहे थे उसे देखकर ऐसा लग रहा था कि वो केपटाउन में 71वें शतक का सूखा खत्म कर देंगे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया और वो कगिसो रबाडा की गेंद पर आउट हो गए। उनको 71वें शतक से चूकता देखकर फैंस को जितनी मायूसी हुई उससे ज्यादा मायूसी विराट को हुई और इसका वीडियो भी देखा जा सकता है।

Advertisement

दरअसल, जब विराट आउट हुए तो वो अपने बल्ले पर सिर मारते हुए दिखे और शतक से चूकने की तकलीफ उनके चेहरे पर साफ दिख रही थी। इसके साथ ही जब वो ड्रेसिंग रूम पहुंचते हैं तो अजिंक्य रहाणे को उनका हौंसला बढ़ाते हुए देखा जा सकता है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

वहीं, अगर भारतीय बल्लेबाज़ी की बात की जाए तो विराट के अलावा कोई भी बल्लेबाज़ बड़ी पारी नहीं खेल पाया और यही कारण रहा कि टीम इंडिया एक बार फिर से 250 का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाई। ऐसे में अब एक बार फिर से इस मैच में वापसी करने की जिम्मेदारी गेंदबाज़ों पर आ गई है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार