रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीम को कल रात एलिमिनेटर मुकाबले में दिल तोड़ने वाली हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद सोशल मीडिया पर आरसीबी की टीम को ट्रोल भी किया जा रहा है लेकिन इसी बीच कप्तान विराट कोहली की बहन भावना कोहली ने एक इमोशनल मैसेज शेयर किया है।

Advertisement

विराट कोहली की बहन भावना कोहली ढींगरा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक भावनात्मक संदेश पोस्ट किया है जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। ये मैसेज इसलिए भी खास है क्योंकि ये विराट कोहली का आरसीबी के कप्तान के रूप में आखिरी सीज़न था।

Advertisement

विराट को लेकर, बहन भावना ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "आपने एक कप्तान के रूप में अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। आपने हमेशा अपने कंधों को ऊंचा रखा है, चाहे कितनी भी कठिन स्थिति हो। आप हमेशा एक शानदार कप्तान रहे हैं, जो आरसीबी की कप्तानी का पर्याय रहे हैं। आप पर मुझे गर्व है भाई।"

आपको बता दें कि विराट कोहली ने कल पुष्टि की कि भले ही वो अब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के लिए कप्तान की भूमिका नहीं निभाएंगे, लेकिन उनका फ्रेंचाइजी छोड़ने का कोई इरादा नहीं है। ऐसे में वो अपने आखिरी आईपीएल मैच तक आरसीबी के लिए खेलते रहेंगे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार