26 फरवरी। भारत की टीम ने साउथ अफ्रीकी टीम के खिलाफ तीसरा टी- 20 मैच 7 रन से जीतकर सीरीज 2- 1 से अपने नाम करने में सफलता पाई। तीसरे टी- 20 में सुरेश रैना ने कमाल का ऑलराउंड परफॉर्मेंस किया जिसके कारण उन्हें मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।

Advertisement

आपको बता दें कि तीसरा टी- 20 मैच भारत के रेगुलर कप्तान कोहली चोट के कारण नहीं खेल पाए थे। कोहली की जगह तीसरे टी- 20 में रोहित शर्मा ने कप्तानी की।

Advertisement

भले ही विराट तीसरे टी- 20 में मैदान पर नहीं उतरे लेकिन अपनी मौजूदगी उन्होंने जरूर पेश की। जब भारत की टीम विजेता बनी तो उस पल भी कोहली पवेलियन में सबसे ज्यादा जोश में दिखाई दिए जिसे देखकर हर क्रिकेट फैन्स अपनी सीट से उछल गया था। 

इसके अलावा तीसरे टी- 20 मैच के दौरान पवेलियन में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसके देखकर आप चकित हो सकते हैं। आपको बता दें कि जब भारत के गब्बर यानि शिखर धवन धमाकेदार 47 रन बनाकर आउट होकर पवेलियन पहुंचे तो विराट कोहली अपने खास दोस्त को हेड मसाज देते हुए दिखाई दिए।

यह एक ऐसा दृश्य था जिसे देखकर हर कोई की हंसी छूट गई यहां तक कि कमेंटेटर भी इस दृश्य को देखकर थोड़े हंसने लगे थे। गौरतलब है कि विराट कोहली साउथ अफ्रीकी दौरे पर कुल 871 रन बनानें में सफल रहे। किसी विदेशी दौरे पर किसी कप्तान के द्वारा बनाया गया यह दूसरा सबसे ज्यादा रन है। 

कोहली से ज्यादा सिर्फ साउथ अफ्रीकी पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ज्यादा रन किसी एक विदेशी दौरे पर बना सकने में सफल रहे हैं। ग्रीम स्मिथ ने कप्तान के तौर पर साल 2003 के इंग्लैंड दौरे पर कुल 937 रन बनानें का कमाल किया था। 

देखिए जब कोहली अपने दोस्त धवन को हेड मसाज देने लगे :)

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार