चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और रॉयल चेलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2021 के 35वें मुकाबले में धोनी की टीम को मैच जीतने के लिए 157 रनों की जरूरत है। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके ने शानदार शुरुआत करते हुए पावरप्ले में ही 50 रन ठोक दिए। 

Advertisement

इस दौरान सलामी बल्लेबाज़ रुतुराज गायकवाड़ ने आरसीबी के गेंदबाज़ों के साथ जमकर खिलवाड़ किया और तेज़तर्रार रन बटोरे। एक समय ऐसा लग रहा था कि फाफ डू प्लेसिस और रुतुराज गायकवाड़ की जोड़ी इस मैच को आरसीबी से दूर ले जाएंगे लेकिन विराट कोहली ने ऐसा नहीं होने दिया।

Advertisement

युजवेंद्र चहल की गेंद पर गायकवाड़ चकमा खा गए और गेंद उनके बल्ले का मोटा किनारा लेकर प्वाइंट की तरफ चली गई। गेंद काफी तेज़ी से नीचे की तरफ गिर रही थी लेकिन विराट कोहली ने हवा में उड़कर शानदार कैच पकड़ लिया और इस तरह आरसीबी को अपना पहला विकेट भी मिल गया।

कोहली का ये कैच देखकर गायकवाड़ भी हैरान थे क्योंकि उन्हें लगा कि गेंद शायद ज़मीन को छू गई थी लेकिन ऐसा नहीं था क्योंकि विराट कोहली ने मुश्किल कैच को आसानी से पकड़ लिया था। इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार