पंजाब किंग्स को मात देने के बाद रॉयल चैलेंजर्स की टीम ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया है। आरसीबी की इस जीत के अलावा कप्तान विराट कोहली भी काफी सुर्खियों में हैं। इस धमाकेदार जीत के बाद कोहली ने ड्रेसिंग रूम में अपनी विरोधी टीम को ट्रोल किया है।

Advertisement

दरअसल, हुआ ये था कि इस सीजन में दोनों टीमों के बीच पिछले मुकाबले के दौरान पंजाब किंग्स ने जीत हासिल की थी और उन्होंने आरसीबी के खिलाफ एक ट्वीट किया था। पंजाब किंग्स ने अपने ट्वीट में आरसीबी के डगआउट की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, "यहां पे सब शांति शांति है!" हालांकि, मज़ेदार बात ये है कि पंजाब किंग्स ने अब ये ट्वीट हटा दिया है। 

Advertisement

ये ट्वीट बेशक पंजाब किंग्स ने डिलीट कर दिया हो लेकिन विराट कुछ भी नहीं भूले थे और उन्होंने आरसीबी की जीत के बाद अपना बदला ले ही लिया। आरसीबी ने मैच के बाद अपने "ड्रेसिंग रूम चैट" का एक वीडियो साझा किया है जिसमें टीम के बात करने से पहले, कोहली को "बहुत शांति है आज" कहते हुए सुना जा सकता है।

आरसीबी की ओर से शेयर किए गए वीडियो में खिलाड़ी दूसरे साल प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के बाद रोमांचित नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में मुख्य कोच माइक हेसन टीम के साथ बात करते हुए नज़र आते हैं और इसके बाद वीडियो समाप्त हो जाता है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार