इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट से पहले टीम इंडिया लीसेस्टरशायर के खिलाफ चार दिवसीय अभ्यास मैच खेल रही है। इस मैच में टॉस जीतकर रोहित शर्मा ने पहले बैटिंग का फैसला किया लेकिन बल्लेबाज़ों ने अपने प्रदर्शन से खासा निराश किया। हालांकि, विराट कोहली और केएस भरत ने लड़ने का ज़ज्बा दिखाया और भारत को  200 के पार पहुंचाने में अहम योगदान दिया।

Advertisement

इस दौरान विराट कोहली भी शानदार फॉर्म में नजर आ रहे थे और ऐसा लग रहा था कि वो आज तो बड़ी पारी खेलेंगे लेकिन लीसेस्टर के तेज़ गेंदबाज़ रोमन वॉकर ने विराट का ये सपना पूरा नहीं होने दिया और विराट को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। हालांकि, जब विराट को अंपायर ने आउट दिया तो विराट काफी नाखुश दिखे और वो अंपायर से भिड़ते दिखे।

Advertisement

विराट के पैड्स पर जब गेंद लगी तो फील्डिंग टीम ने अपील की लेकिन अंपायर ने काफी टाइम लिया लेकिन आखिरकार अपनी उंगली खड़ी कर दी। जैसे ही अंपायर ने अपनी उंगली खड़ी की विराट के होश उड़ गए और वो इशारों ही इशारों में अंपायर से अपनी नाराजगी बयान करते दिखे। इस दौरान 11 सेकेंड तक वो अंपायर से पूछते रहे कि उन्हें आउट किस तरह दिया गया।

मगर क्योंकि इस प्रैक्टिस मैच में डीआरएस उपलब्ध नहीं था, इसलिए विराट कोहली को ड्रेसिंग रूम में वापस जाना पड़ा। जबकि सोशल मीडिया पर फैंस का मानना था कि किंग कोहली नॉटआउट थे। विराट की नाराजगी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से फैल रहा है और फैंस अंपायर के इस फैसले पर सवाल भी उठा रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार